कोण्डागांव
कोण्डागांव, 14 फरवरी। जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय तक रेप के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनंतपुर थाना पुलिस में 12 फरवरी को पीडि़ता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि, मई 2002 से दिसंबर 2025 तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता के साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात भी कराया गया। साथ ही 9 फरवरी की रात मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(ड), 89, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आनंदपुर थाना पुलिस ने 13 फरवरी को आरोपी कमलेश सिंग निवासी मालगांव बुडरापारा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


