कोण्डागांव

कलेक्टर ने चावल गोदाम का किया निरीक्षण
12-Feb-2026 9:49 PM
कलेक्टर ने चावल गोदाम का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 12 फरवरी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को कनेरा रोड स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम पहुंचकर चावल के भंडारण का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के लिए चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पीडीएस दुकानों तक राशन पहुंचाने के लिए समुचित परिवहन व्यवस्था के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को समय पर राशन सामग्री मिल सके।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट