कोण्डागांव

नवीन बस स्टैंड व बायपास रोड संचालन पर बैठक
12-Feb-2026 9:48 PM
नवीन बस स्टैंड व बायपास रोड संचालन पर बैठक

कोंडागांव, 12 फरवरी। एसडीएम कार्यालय कोंडागांव में बुधवार दोपहर को एसडीएम अजय उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवीन बस स्टैंड के संचालन तथा बायपास रोड को 16 फरवरी से प्रारम्भ करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समन्वय पर चर्चा करना रहा।

बैठक में बस यूनियन एवं ऑटो संघ के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष, एसडीओपी, परिवहन अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी तथा सीएमओ कोंडागांव की उपस्थिति में विभिन्न प्रशासनिक, यातायात एवं जनहित से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नवीन बस स्टैंड के सुचारू संचालन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा बायपास रोड से नगर यातायात को सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं संघों से आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित तिथि से व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट