कोण्डागांव

नेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोडागांव के खिलाडिय़ों को पदक
11-Feb-2026 10:55 PM
नेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोडागांव के खिलाडिय़ों को पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोडागांव, 11 फरवरी। पुणे (महाराष्ट्र) के सतारा-महाबलेश्वर में आयोजित नेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के कोडागांव जिले के खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किए।

प्रतियोगिता में हुमेश नाग ने थाई लाइट और नीथाई स्पर्धा में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं टंकेश्वर बेसरा ने 67 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्रोफाइट इवेंट में गोल्डन बेल्ट और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा तथा सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष धंसराज टंडन ने उन्हें बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।


अन्य पोस्ट