कोण्डागांव

कोण्डागांव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक
08-Feb-2026 10:48 PM
कोण्डागांव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 8 फरवरी। कोण्डगाांव वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणी सिंह के मार्गदर्शन में 4 एवं 5 फरवरी को वनमण्डल कोण्डागाँव अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समितियों के सदस्यों द्वारा लाभांश राशि, अग्नि सुरक्षा, वनों की सुरक्षा, कूप विदोहन से संबंधित चर्चा/सुझाव, अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में वन एवं वन्यजीव की घटनाओं को रोकने संबंधी आवश्यक उपायों, वनों को आग से बचाने, अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम, वन संपदा का संरक्षण, लाभांश राशि से स्वीकृत पूराने कार्यों को पूर्ण करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया।

 बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने वन एवं वन्यजीव की सुरक्षा तथा स्थानीय लोगो को वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर एक स्वर में सहमति व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने वन एवं वन्यप्राणियों को हर संभाव आग से बचाने हेतु संकल्प लिया और ग्रामीणों से भी वन एवं वन्यप्राणियों की रक्षा के लिए अपील किया गया।


अन्य पोस्ट