कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 6 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूलमूला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर (जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09)और विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवती नेताम (सभापति) के कर कमलों से नि:शुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण कक्षा 9वीं की बालिकाओं को किया गया।
नंदलाल राठौर और सभापति भगवती नेताम के द्वारा उद्बोधित किया गया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता और उनके सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा महत्वपूर्ण है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन हेतु नि:शुल्क साइकिल प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफल हो रही है। यह शिक्षा की देन है।
इस समारोह में उपसरपंच तुलजू पटेल ,शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष तिलक चंद देवांगन, प्राचार्य रमेश कुमार सोनपिपरे ग्राम लेमडी के उप सरपंच नारायण मरकाम, जुगधर देवांगन, पूरन सिंह नाग, जीवन मरकाम, बालचंद यादव , और स्कूल स्टाफ मगऊ राम देवांगन , शटवदन साहू, तीजू राम कोराम , नारायण सिंह साहू, भीखू राम साहू , ओमना लकड़ा, ग्रीष्मा कावड़े , फलेश्वरी तिवारी , केसर वर्मा, अनिमा तिर्की, मुकेश देवांगन, सौरभ साहू, बालमुकुंद साहू ,नंदलाल सलाम, रामबती देवांगन और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


