कोण्डागांव
कोण्डागांव, 6 फरवरी। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत उमरगांव ग्राम केवटी में गुरुवार से प्रारंभ हुआ।
प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी अनिक्षा अंचल सोनी के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम केवटी पंचायत उमरगांव में किया जा रहा है। शिविर का उद्घघाटन मुख्य अतिथि रूपवती मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत उमरगांव ग्राम केवटी के हाथों ध्वजारोहण कर एवं लक्ष्य गीत का गायन किया गया।
विशिष्ट अतिथि उप सरपंच ललित मरकाम पंच भागवती पांडे, ग्रामपुजारी, ग्राम के मितानिन, रमाकांत महाजन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवटी एवं शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन एवं समस्त स्टाफ सहायक प्राध्यापक देव नारायण नेताम, निधि जैन, सरिता ताराम, उमेश नेताम, महेन्दर सिंह, शारदा मरकाम, गायत्री वर्मा, कमलेश मरकाम, चंद्रशेखर सलाम, अंकिता वर्मा, प्रवीण राय एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन द्वारा उद्बोधन में सस्वयंसेवको को कार्यक्रम अधिकारी के दिशा निर्देश पर कार्य करने को कहा गया गुलेंद्र कुमार पटेल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चलकर कार्य करने को कहा गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवटी के प्राचार्य रमाकांत महाजन द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ग्राम में सभी को एक बेहतर माहौल में कार्य करने का मौका मिलेगा भूत पूर्व सरपंच राम विलास मरकाम जी ने बताया कि यदि एक भी व्यक्ति स्वयंसेवको के प्रयास से नशा करना बंद करदे अपने व्यक्तित्व मै बदलाव ले आए तो आप अपने कार्य में सफल हो जाते है। स्वयंसेवको द्वारा स्वागत गीत का गायन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनिक्षा अंचल द्वारा किया गया।


