कोण्डागांव
कोंडागांव, 4 फरवरी। 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 30 जनवरी से और 1 फरवरी तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित की गई थी, जिसमें कोंडागांव जिले के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैडल जीते।
कोंडागांव वापसी पर इन खिलाडिय़ों ने जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से आज सौजन्य मुलाकात करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने संबंधी जानकारी दी।
कलेक्टर ने सभी खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले के लिए उपलब्धि है कि हमारे खिलाड़ी अपनी पहचान राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने आप सभी खिलाड़ी ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।
छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे- डू एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सिहान सरजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में कोंडागांव जिला कराते संघ के प्रशिक्षक, खिलाड़ी राकेश कुमार कांगे कुमिते इवेंट में सिल्वर मेडल, रिद्धिमा जायसवाल कुमिते इवेंट में गोल्ड मेडल, कु.जिज्ञासा सिंह ठाकुर ने काता/कुमिते इवेंट में ब्राउंस मेडल और काव्यांश कश्यप ने भी कुमिते इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर संस्था के सभी प्रशिक्षक अन्य सदस्यों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाडिय़ों को बधाई दी।


