कोण्डागांव

गौहत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
03-Feb-2026 11:10 PM
गौहत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 फरवरी। जिला कोण्डागांव के थाना कोतवाली पुलिस ने गौहत्या के गंभीर मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लंजोड़ा भेलवाभाटा में की गई।

पुलिस  के अनुसार 1 फरवरी की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लंजोड़ा भेलवाभाटा स्थित नीलगिरी प्लांट क्षेत्र में कुछ लोग गोवंश को काटकर उसके मांस का भाग बना रहे हैं तथा उसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थल की जांच की।

 जांच के दौरान पाया गया कि गोवंश को काटकर उसके मांस के टुकड़े किए गए थे, जिन्हें पॉलीथिन में भरकर बिक्री हेतु रखा गया था। मौके पर ही लोहे की कड़ाही में ईंटों का चूल्हा बनाकर मांस पकाया जा रहा था। पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक टीम को मौके पर बुलाकर परीक्षण कराया गया।

प्रार्थी मुकेश सोनी कोण्डागांव की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध दर्ज किया गया।

 पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में शेपमन मरकाम (30), धरसिया उर्फ फनु राम मरकाम (55), जुगधर मरकाम (55), सुकलाल मरकाम (40), सोमाई नेताम (55), मंगलसाय नेताम (55) तथा चैताराम मरकाम (55) शामिल हैं, सभी आरोपी लंजोड़ा भेलवाभाटा, थाना कोतवाली, जिला कोण्डागांव के हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया।


अन्य पोस्ट