कोण्डागांव

खेत में महिला की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच
03-Feb-2026 11:09 PM
खेत में महिला की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच

कोंडागांव, 3 फरवरी। कोंडागांव थाना क्षेत्र के भगदेवा गांव के पास एक खेत में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से फांसी पर लटका हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से महिला की मौत हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों संभावित पहलुओं—आत्महत्या और हत्या—को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


अन्य पोस्ट