कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 2 फरवरी। जिला साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शनिवार को नवीन सामाजिक भवन केंद्रीय विद्यालय रोड कोंडागांव पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से जिला साहू समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठन के अंतर्गत डॉ नीरेंद्र साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर के मार्गदर्शन,राजेश कुमार साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ कोंडागांव के निर्देशानुसार, अशोक कुमार साहू को जिला महासचिव, लखेश्वर साहू को जिला कोषाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। अशोक कुमार साहू महासचिव जिला साहू संघ कोंडागांव, लखेश्वर साहू कोषाध्यक्ष, सुनीता साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ , मनसा राम साहू अंकेक्षक,बृज लाल साहू अंकेक्षक, कोर कमेटी संयोजक सदस्य कमल साहू कोंडागांव, रमेश साहू पलना विश्रामपुरी, बंशी लाल साहू विश्रामपुरी, दिनेश साहू केशकाल , सुभाष साहू केशकाल , तुलसीराम साहू फऱसगांव ठाकुर राम साहू फऱसगांव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा सशक्तिकरण एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।


