कोण्डागांव

भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी घोषित, शीतल पटेल बने महामंत्री
11-Jan-2026 11:58 PM
भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी घोषित, शीतल पटेल बने महामंत्री

कोंडागांव, 11 जनवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम के आदेशानुसार भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल द्वारा शहर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित सूची में शीतल पटेल को शहर मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार मंडल उपाध्यक्ष के रूप में अशोक ब्रम्ह, बसंती ठाकुर, सुनील कोर्राम एवं ललित लुंकड़ को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री पद पर शीतल पटेल के साथ सुषमा खोबरागड़े को नियुक्त किया गया है।

मंडल मंत्रियों के रूप में अमिताभ बोस, सती बघेल, खुशबू जैन एवं वर्षा प्रकाश को दायित्व सौंपा गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व आशीष मिश्रा को दिया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रक्तिम मुखर्जी की नियुक्ति की गई है।

इसके साथ ही भाजपा शहर मंडल की कार्यकारिणी में 33 कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 


अन्य पोस्ट