कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 7 जनवरी। ग्राम गिरोला में विकास कार्यों के अंतर्गत 88.76 लाख रूपए के भूमिपूजन-शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक, कोंडागांव विधानसभा लता उसेंडी रहीं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर सहित पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, दीपेश अरोरा, जितेंद्र सुराना, भुनेश्वरी सोरी, चि_ी सोरी, सुधा दीवान, दिलीप दीवान, महेंद्र पांडे, अनीता कोर्राम, अनिल कोर्राम, धन्जू मरकाम, रामलाल सलाम, जितेंद्र दीवान, आतुसा दीवान, रघुराम दीवान, रतिराम नेताम, हपुल दीवान, भगवती सोरी, पूनम शार्दूल, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


