कोण्डागांव

भाजपा ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं संग मनाया नववर्ष मिलन समारोह
03-Jan-2026 10:01 PM
भाजपा ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं संग मनाया नववर्ष मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 3 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नववर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय कोंडागांव के संदोनार में मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर के भाजपा पदाधिकारी सहित कोंडागांव विधायक लता उसेंडी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और संगठन की मजबूती के कारण ही पार्टी जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

 समारोह में  भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम ,पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, महा मंत्री अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में नववर्ष का स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट