कोण्डागांव

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, विहिप ने पुतला फूंका
31-Dec-2025 9:27 AM
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, विहिप ने पुतला फूंका

कोंडागांव, 30 दिसंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बस स्टैंड परिसर में सोमवार की शाम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया।  इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री  का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और उत्पीडऩ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। संगठनों ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने और पीडि़त हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कूटनीतिक पहल करने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कथित अत्याचारों पर रोक नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट