कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 21दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बवई में 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित है।
शिविर के चतुर्थ दिवस के अंतर्गत आयुर्वेदिक चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. नरेंद्र कुमार साहू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के अलावा ग्रामीण जनों का मुफ्त में दवाई वितरण कर उपचार किया और आयुर्वेदिक दवाई की उपयोगिता महत्व आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां गांव वाले एवं शिविरार्थियों को दी।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि के द्वारा जड़ी बूटियां से उपचार किया जाता था। आयुर्वेद के इलाज से किसी भी बीमारी का स्थाई इलाज होता है और इसमें किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता।
शिविर का लाभ लगभग डेढ़ सौ मरीजों ने लाभ उठाया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहदेव सिदार एवं सहयोगी विमल कुमार के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत के सरपंच श्रवण कुमार नेताम ग्राम प्रमुख लक्ष्मण नेम, लेम्पस अध्यक्ष गुद राम नेम, उप सरपंच कारस राम नेम पुजारी ग्राम गायत आदि सभी ने इस शिविर की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।