कोण्डागांव

धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना
18-Dec-2025 10:52 PM
धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

किसान परेशान हैं शासन-प्रशासन मूकदर्शक, क्या इसी

को कहते हैं विष्णु का सुशासन- मोहन मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 18 दिसंबर। धान खरीदी में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना देकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

े भाजपा सरकार को जमकर कोसा पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश को किसानों का प्रदेश कहा जाता है, यहाँ धान कि खेती अत्यधिक होती है इसलिए छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है परन्तु ज़ब से छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार आई है तबसे अन्नदाता किसान परेशान हैँ किसानों को अपनी कमाई के धान को बेचने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। एग्रीटेक के नाम पर किसानों का रकबा काटा जा रहा है। टोकन कटाने के लिए कई दिनों तक लाइन लगानी पड़ रही है। किसान धान को बाजार में बेचने मजबूर हो रहा है। रकबा कटौती से किसान आत्महत्या कर रहे हैं।  खरीदी केंद्रों में लिमिट कम करने से किसान परेशान हैं और शासन प्रशासन मूकदर्शक बन देख रही है क्या इसे ही विष्णु का सुशासन कहते हैं?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवी घोष ने कहा। किसान देश के आधार हैं किसान, धान उगाना जानते है तो भाजपा सरकार में बैठे लोग यह न भूलें धनिया बोना भी किसानों को अच्छे से आता है आने वाले समय में किसान इसका जवाब जरूर देंगे हम किसानों के साथ हैं उनकी आवाज को हमारे मंच से उठा रहें हैं। आगे भी सुधार नहीं हुआ तो किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे।

अपनी समस्या लेकर ज़ब किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचते हंै तो कलेक्टर द्वारा किसानों से ठीक ढंग से बात तक नहीं किया जाता समस्या के समाधान की बात तो कोसों दूर है। आये दिन जिले के अलग-अलग लेम्पसों से किसानों द्वारा प्रदर्शन कि खबरें देखने सुनने को मिलती है जो कि किसान हित में कतई प्रतीत नहीं होता है।

कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा करती है। आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। अगर किसान साथियों की समस्याएं यूँ ही बनी रही तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में है। महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सम्बोधित ज्ञापन मे कहा कांग्रेस पार्टी ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहती है ताकि जनहितों को ध्यान मे रखते हुए विपक्ष की आवाज को बगैर दबाये किसानों की मांग पुरी हो सके अन्यथा आने वाले दिनों मे बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।

धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, जिलाध्यक्ष रवी घोष,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान,प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, महामंत्री जेपी यादव,तरुण गोलछा, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, निमेंद्र दीवान, राजेश नेताम,भारत देवांगन,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरा नेताम,गुणमती नायक,पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, लेखनी प्रधान, अंजू जोशी, रंजीता अग्रवाल, आरती कोर्राम, शिवलाल मंडावी, जनपद सदस्य अनिल कोर्राम, जयराम मरकाम सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान साथी भारी संख्या मे मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट