कोण्डागांव
एसपी से मुलाक़ात कर रखी बात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये जा रहे पुलिस भर्ती में नारायणपुर जिले के युवाओं का नाम नहीं होने से नाराज़ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सैकड़ों युवाओं के साथ नारायणपुर से कोंडागांव तक पैदल मार्च कर इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिले में 470 पद की नियुक्ति के लिए वेकन्सी निकाला था, किन्तु इस भर्ती में जिले से दहाई का आंकड़ा तक भी युवाओं को नियुक्ति नहीं कर सकी सरकार, जिससे जिले के युवाओं में काफ़ी रोष है सरकार और विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
नारायणपुर से कोंडागांव पहुंचे युवाओं ने कहा कि जिले के युवाओं को इस भर्ती से वंचित किया गया है भाजपा सरकार हमेशा से आउटसोर्सिंग करके अन्य राज्य के युवाओं को नौकरी देने का काम की है, वहीं कांग्रेस की सरकार में बस्तर फाइटर के माध्यम से जिले के सैकड़ों स्थानीय युवाओं को नौकरी दी थी किन्तु भाजपा सरकार में हमेशा से स्थानीय आदिवासियों को रोजगार में आने से रोकने का काम करती रही है।
वहीं एनएसयूआई नारायणपुर जिलाध्यक्ष विजय सलाम ने कहा कि आरक्षक भर्ती को निरस्त किया जाना चाहिए, जिले के युवाओं को भाजपा सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है, हमारी मांग है की भर्ती को निरस्त कर जिले में प्रक्रिया को आरम्भ करना चाहिए, 470 पद में भर्ती कर जिले से 7 युवाओं को नौकरी देने वाली भाजपा सरकार आदिवासी और स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित रख रही है, भाजपा सरकार स्थानीयों को रोजगार नहीं दे पा रही है जबकि घोषणा पत्र मे स्थानियों को नौकरी देने हमेशा से वादा करते आयी है।
आगे कहा- आज सरकार के खिलाफ और प्रशासन के खिलाफ इस भर्ती को निरस्त करने की मांग करने क्रीड़ा परिसर नारायणपुर से कोंडागांव तक 52 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया है।
पहले हम लोगों ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात की, जहाँ संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से पदयात्रा कर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच मुलाक़ात कर अपनी बातें रखी हैं। यहाँ पर भी हमें प्रक्रिया के बारे में बताई गयी परन्तु कोई समाधान नहीं बताया गया। आगामी समय मे हमारी मांग जहाँ पूरी होगी वहाँ तक जायेंगे। स्थानीय भर्ती की मांग जारी रहेगी जिले के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।