कोण्डागांव

नारंगी नदी पुल पर सडक़ हादसा, दो युवकों की मौत
16-Dec-2025 10:20 PM
नारंगी नदी पुल पर सडक़ हादसा, दो युवकों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 16 दिसंबर। कोण्डागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारंगी नदी पुल पर कल शाम बाइक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सडक़ पर ही अचेत होकर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और एनएचएआई के 1033 एंबुलेंस की मदद से शवों को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं दोनों मृतक युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।


अन्य पोस्ट