कोण्डागांव

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष: तेंदूपत्ता संग्रहण व किसान वृक्ष मित्र योजना पर बैठक
06-Dec-2025 10:32 PM
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष: तेंदूपत्ता संग्रहण व किसान वृक्ष मित्र योजना पर बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 6 दिसंबर। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर वनमंडल कोंडागांव में तेंदूपत्ता संग्रहण, किसान वृक्ष मित्र योजना हितग्राही चयन तथा औषधीय पौधों के रोपण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक नीलामी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पारंपरिक वेद, वैद्य, ग्रामीण प्रतिनिधि, वैज्ञानिक तथा डीएफओ सहित वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान कोंडागांव क्षेत्र के परंपरागत जड़ी-बूटी वैद्यराज निषाद और ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ एवं मांगें रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि पारंपरिक जड़ी-बूटियों के प्रमाणीकरण के लिए पैसे देना ग्रामीणों के लिए संभव नहीं, इसलिए उनके लिए सरल एवं नि:शुल्क व्यवस्था बनाई जाए।

बैठक में कई महत्वपूर्ण वन-औषधियों की जानकारी साझा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से रसना की जड़,भेलवा की जड़ ,उग्रगंडा का छल,दहीमन (औषधीय जड़ी),सिवना आदि जड़ी-बूटियों के संरक्षण व उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। वन अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय वन संपदा को संरक्षित करते हुए पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

डीएफओ ने कहा कि किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा और औषधीय पौधों का रोपण बड़े स्तर पर किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने जड़ी-बूटियों के वैज्ञानिक महत्व और संरक्षण पर सलाह दी।


अन्य पोस्ट