कोण्डागांव

जेएनएम नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर
03-Dec-2025 10:04 PM
जेएनएम नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर

कोंडागांव, 3 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, गायत्री साय के नेतृत्व में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र के द्वारा शासकीय जेएनएम नर्सिंग कॉलेज कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में एड्स/ एचआईवी की रोकथाम, सबंधित कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक भ्रातियों को दूर करने के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स से पीडि़त व्यक्तियों को स्वास्थ्य, सम्मान और समानता का सवैधानिक अधिकार प्राप्त है तथा किसी प्रकार का भेदभाव करना कानून अपराध है।

उन्होंने नर्सिंग छात्रों से इस सदेश को समाज के अतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपचार उपलब्धताएं, कानूनी प्रावधान हेल्पलाइन सेवाएँ तथा जागरूकता के सामाजिक पक्षों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही उपस्थित छात्रों को कानूनी सहायता सेवाओं एव नि:शुल्क परामर्श सुविधा के बारे में भी बताया गया। आज की युवा पीढ़ी में स्वास्थ्य ओर व्यवहारिक सावधानियों को अपनाने तथा सुरक्षित जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जाती है।

इस अवसर पर प्राचार्य अनिता सोनी एवं अधिकार मित्र  रंजन बैध व लोकेश कुमार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट