कोण्डागांव
कोण्डागांव, 2 दिसंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव में सोमवार को रेड क्रॉस सोसायटी, प्राणीशास्त्र विभाग एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस का आयोजन रेड क्रॉस प्रभारी शारदा मरकाम द्वारा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन के दिशानिर्देश में किया गया ।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री देवांगन द्वारा एड्स के संक्रमण एवं रोकथाम की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने बताया कि एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव का उपाय है। शारदा मरकाम ने बताया कि एड्स दिवस न केवल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए है बल्कि उन लाखों लोगों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान व्यक्त करने का है जो एचआईवी/एड्स के साथ अपना जीवन जी रहे हैं ।
एचआईवी/एड्स की विस्तृत जानकारी के साथART (Antiretroviral Therapy) के लाभ की भी जानकारी दी । इस दौरानHIV/AIDS : Awareness, Prevention & Compassion विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में रामेश्वरी नेताम ने प्रथम स्थान, संगीता नेताम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा पम्मार ने प्रथम स्थान ,खमेश्वरी ढामगे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, रेड क्रॉस वॉलंटियर एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।