कोण्डागांव
कोण्डागांव, 1 दिसंबर। थाना माकड़ी क्षेत्र में दर्ज एक प्रकरण की जांच के दौरान पीडि़ता के सौतेले भाई को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन के साथ लगभग 8-9 महीने पहले अनैच्छिक यौन संबंध बनाए गए थे, जिसके बाद वह गर्भवती हुई और 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने धारा 64 और 351(3) भान्या संहिता के तहत विवेचना शुरू की।
जांच पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीडि़ता से पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि घटना में पीडि़ता का सौतेला भाई प्रार्थी ही आरोपी है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घटना से संबंधित तथ्यों को स्वीकार किया है। उसे 30 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।