कोण्डागांव
कोंडागांव, 28 नवंबर। छ ग पेंशनधारी कल्याण संघ1881 जिला शाखा कोंडागांव की बैठक कल पेंशनर भवन कोंडागांव में आयोजित हुई। बैठक में नए सदस्यों ने भी भाग लिया। संघ के अध्यक्ष एसपी विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक का मुख्य बिंदु पेंशनर संघ अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समितिका चुनाव होना था। निर्धारित समय अनुसार बैठक 3 बजे से प्रारंभ की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक मतेन संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञा पुत्र वैद्य कवि ईंजी. एसपी विश्वकर्मा को पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
तत्पश्चात सभी उपस्थितों द्वारा मिलकर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें पूर्व में गठित सदस्यों को पुन: यथावत नियुक्त किया गया एवं कुछ सदस्यों के स्वर्गवासी होने के कारण उनके स्थान पर नए सदस्यों का चयन किया गया।
तदनुसार संघ के अध्यक्ष एसपी विश्वकर्मा को उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमतेन तालियां बजाकर पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया। संघ के अन्य पदाधिकारी एन के अधिकारी सचिव, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ भट्टाचार्य, संघ के वरिष्ठ सदस्य जी जी देवांगन, आरएस श्रीवास्तव, एस आर हुसैन को तथा उपाध्यक्ष बी रामाराव, आरके श्रीवास्तव, आर एस पांडे, आई षी निषाद, सहसचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर , पी पी गोंडाने कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एस आर पात्र, आर बी सिंह , सगराम सिंह यादव, खलील अहमद, डी एस नेताम, एस आर साहू, आरसी सेठिया, पी के साव, एस के हिरवानी, शिव प्रसाद यादव तथा एम डी बघेल को नियुक्त किया गया।
नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने पर दूसरी बार नियुक्त हुए अध्यक्ष एसपी विश्वकर्मा ने सभी को बधाई दी तथा नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों के सम्मान में मिष्ठान भी वितरण कर सभी का मुंह मीठा कराया गया तत्पश्चात बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रज्ञा पुत्र हुए देखा भी श्री एसपी विश्वकर्मा द्वारा दिया गया ।


