कोण्डागांव
कोंडागांव, 23 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से कोंडागांव भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम (पूर्व विधायक) ने बीते दिनों अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का गठन किया है।
जिसमें विगत कई वर्षों से भाजपा के प्रति पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी के रूप में प्रमोट करते हुए एक नई टीम तैयार की गई है।
इस सूची में जिला उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र सुराना को जवाबदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले भी जितेंद्र सुराना युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धमतरी जिला के प्रभारी अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे कई अहम पदों पर पार्टी के लिए काम कर चुके हैं।
इस सम्बंध में नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराना ने कहा कि मुझे जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विधायक सुश्री लता उसेंडी विधायक नीलकंठ टेकाम मनोज जैन एवं जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं हमारे जिलाध्यक्ष जी के आदेशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं हमारी भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।


