कोण्डागांव

विधायक लता उसेंडी ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
21-Nov-2025 10:31 PM
 विधायक लता उसेंडी ने करोड़ों के  विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 नवंबर। विकासखंड कोंडागांव के ग्राम पंचायत बफना में शुक्रवार को हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सी सी सडक़-पुलिया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

लगभग एक करोड़ 30 लाख 16 हजार की लागत से सेकेंडरी स्कूल एवं सीसी सडक़-पुलिया निर्माण तथा 10 लाख की लागत से अन्य सीसी सडक़-पुलिया का भूमिपूजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुश्री उसेंडी ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर क्षेत्रवासियों को विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, सडक़ एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर ग्रामीण जीवन को समृद्ध बनाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जिला सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद उपाध्यक्ष ठोमेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष धांजू राम, सरपंच मोहन सिंह नेताम, हीरालाल मौर्य, प्रकाश तिवारी, राज बिहारी साहू, कनेशवर पांडे, हीरालाल नेता, बीजू राम नेताम, मनोज कौशिक, अशोक पटेल, अमर सिंह नेताम, वीरू राम नेम, जय राम देवांगन, जिला सिंह नेता, श्यामा बाई पांडे, सुरेखा वर्षा देवांगन, तथा हाई स्कूल के शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चों सहित हजारों की संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट