कोण्डागांव

स्कूल में माकड़ी पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान
21-Nov-2025 10:27 PM
 स्कूल में माकड़ी पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान

कोण्डागांव, 21 नवंबर। आज हाई स्कूल बवई में माकड़ी पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम, नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव पंकज चन्द्रा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव  कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

इसी परिपेक्ष्य में  दिनांक 21 नवंबर को हाई स्कूल बवई में सहायक उपनिरीक्षक गिरीश कतलम द्वारा स्कूल में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुलशन नेताम (वालेंटियर) द्वारा विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दी गई।  इस दौरान स्कूल के प्राचार्य चयनसिंग कोराम , व्याख्याता सीमा नेताम, विज्ञान सहायक शिक्षक रोहित गुरखुरिया  एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट