कोण्डागांव

सहायक शिक्षक फेडरेशन कोंडागांव की नई जिला कार्यकारिणी गठित
17-Nov-2025 10:45 PM
सहायक शिक्षक फेडरेशन कोंडागांव की नई जिला कार्यकारिणी गठित

कोंडागांव, 17 नवंबर। शनिवार को बीआरसी भवन कोंडागांव में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई कोंडागांव की बैठक आहुत की गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदन लाल राठौर की अध्यक्षता और भूतपूर्व अध्यक्ष और वर्तमान जिला संरक्षक शंकर लाल नेताम की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। पूर्व पदाधिकारियों के तीन वर्षों के कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात विगत दिनों ब्लाक अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

संगठन विस्तार की कार्यवाही पश्चात नई जिला कार्यकारिणी के संगठन पदाधिकारियों में संरक्षक भास्कर वर्मा,सचिव गुलेन्द्र कुमार पटेल,सह सचिव हितेंद्र कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष रामू राम सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुपाल,मोहरधन ध्रुव, उपाध्यक्ष अरुण कुमार दीवान,मेषराम सेन, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपिका मसराम,उपाध्यक्ष इंदिरा साहू, सुमन पटेल,प्रवक्ता प्रेम लाल यादव, दीपक नायक,अर्चना पाटले, महासचिव तरुण ठाकुर, चंद्रभान बघेल, रमेश कुमार कोर्राम, संत राम मरकाम, महामंत्री कमलेश साहू,तीजू राम पम्मार,द्रुपद भारती संगठन मंत्री धनसाय नेताम,धर्मराज नागवंशी,राम सिंह प्रधान,विद्या पटेल,संजय पाटले एवं मीडिया प्रभारी के रूप में सूरज लाल नेताम को मनोनय किया गया।

जिला संयोजक शंकर लाल नेताम ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तन-मन धन से समर्पित भाव से परिवार की तरह शिक्षक हित में कार्य करने के लिए अपील की।

जिलाध्यक्ष मदन लाल राठौर ने संकुल,ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहरधन ध्रुव के द्वारा यथाशीघ्र नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम करने के लिए प्रस्ताव दिए गए।वहीं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिपिका मसराम के द्वारा संगठन से अपील की गई कि हमें एक परिवार की तरह विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ सभी शिक्षकों के हित में कार्य करने की आवश्यकता है।

जिला स्तरीय बैठक और कार्यकारिणी गठन में उपस्थित रामानंद मंडावी,तेजन सिंह ध्रुव,हरीश नेताम,धर्मराज नागवंशी,राम सिंह प्रधान,संजय पाटले, नेमी सिन्हा,चिमनलाल माहला,दौलत मेश्राम,उपेंद्र कोमा ब्लॉक अध्यक्ष कोंडागांव,महेंद्र नेताम ब्लॉक अध्यक्ष माकड़ी,मानसाय मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष बडेराजपुर,केशकाल ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र पटेल,फरसगांव नीलम मेश्राम,जलन राम पटेल,प्रेम राज नेताम का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट