कोण्डागांव

केशकाल माकड़ी अमरावती मार्ग की मरम्मत
16-Nov-2025 9:25 PM
केशकाल माकड़ी अमरावती मार्ग की मरम्मत

कोंडागांव, 16 नवम्बर। लोक निर्माण विभाग कोण्डागांव (म/रा) संभाग कोण्डागांव द्वारा वर्षाऋतु के उपरान्त केशकाल बांसकोट माकडी अमरावती मार्ग में बीटी पेंच मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए आर मरकाम ने बताया कि शासन द्वारा जिले में लोक निर्माण विभाग के 58 मार्ग, जिसकी लम्बाई 402.83 कि.मी. में पेंच मरम्मत कार्य हेतु रु. 5.00 करोड़ की स्वीकृति जारी किया गया है। जिले के अन्तर्गत विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों के मरम्मत हेतु जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा लम्बे समय से मांग किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि सचिव छ.ग. शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों की दिसम्बर 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार का परेशानी न हो।

उक्त निर्देश के पूर्ति हेतु विभाग द्वारा गुणवत्ता पूर्वक बी.टी. पेंच मरम्मत कार्य संपादित किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट