कोण्डागांव

विधायक ने मुलमुला से धान खरीदी का किया शुभारंभ
15-Nov-2025 9:46 PM
विधायक ने मुलमुला से धान खरीदी का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोंडागांव, 15 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत जिले के मुलमुला धान खरीदी केन्द्र से बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेण्डी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।

 कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मुलमुला स्थित उपार्जन केन्द्र में विधायक सुश्री उसेण्डी ने धान बेचने वाले किसान को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही उनका शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित रहीं।

विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया हैं और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी हेतु सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा किसान आर्थिक रूप से संपन्न हों, इसके लिए किसानों के हित में किसान्न किसान निधि योजना सहित कई योजनाएं संचालित है। आप सभी इसके प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 15 नवंबर से शुरू हो गई। इसी क्रम में जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य का प्रारंभ हो गया है।

 शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य लालमती देवांगन,  जीतु सुराना एवं विभिन्न गांव के सरपंचगण सहित एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे, खाद्य अधिकारी नवीन चंन्द्र श्रीवास्तव सहित खरीदी केन्द्र के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट