कोण्डागांव

कॉलेज में पुलिस का सायबर जागरूकता अभियान
14-Nov-2025 10:54 PM
कॉलेज में पुलिस का सायबर जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 14 नवंबर। नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में माकड़ी पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र/छात्राओं एवं प्रोफेसरों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में 12 नवंबर को नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा संस्थान में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, प्रोफेसरों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार से गुलशन नेताम (वालेंटियर) द्वारा विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख विन्दयाधर निरोजी,  प्रोफेसरगण-गोविन्द दयाल माहला, डॉ. दिलेश्वर पटेल, रमनदेव मेश्राम, मनीष यादव, शांता खैरवार, अफसाना बेगम, सौरभ देवांगन तथा संस्था के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट