कोण्डागांव
कोंडागांव, 10 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में चले रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आलबेड़ापारा में बीएलओ से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और सुचारू रूप से सत्यापन कार्य संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने एक मतदाता के घर पहुंचकर सीधा संवाद किया और बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण और बीएलओ एप में आवश्यक जानकारी भरने की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 4 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और सटीक बनाना है।


