कोण्डागांव

कोकोड़ी में तालाब में मिली महिला की लाश
27-Oct-2025 10:03 PM
कोकोड़ी में तालाब  में मिली महिला  की लाश

कोण्डागांव, 27 अक्टूबर। कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोड़ी के तालाब में रविवार शाम ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव तैरते देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के वरिष्ठ जनों ने तत्काल कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस को खबर दी।

शव दिखाई देने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।

 पुलिस द्वारा शव को तालाब से निकालने एवं जांच-पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट