कोण्डागांव
कोंडागांव, 27 अक्टूबर। कलार समाज बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों और ब्लॉकों में 28 अक्टूबर, मंगलवार (शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि) को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। रविवार शाम जारी विज्ञप्ति अनुसार यह कार्यक्रम सुबह 8 से शाम 5 बजे तक पूजन, भजन, आरती, सामाजिक बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
कोंडागांव जिला कलार समाज अध्यक्ष त्रिनाथ दीवान एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष द्रुपत राज सेठिया ने सभी समाजजनों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन पराक्रम, धर्मपालन और संगठन के प्रतीक हैं, और यह पर्व समाज की एकता और आत्मगौरव का प्रतीक बनना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक आयोजन जिले के समस्त ब्लॉकों में आयोजित होंगे। जिसके अनुसार केशकाल में बोरगांव, उत्तर कोंडागांव में सातगांव, दक्षिण कोंडागांव में कुरूस नार, माकड़ी में शामपुर, बड़ेराजपुर में लिहागांव और फरसगांव में फरसगांव मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, महिला समूह, युवा वर्ग एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


