कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 सितंबर। आज सुबह 188 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कोण्डागांव द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत प्रमुख कार्यक्रमों में से एक अहम् योजना है। जिसे भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 से आरम्भ किया गया। वर्ष 2025 में स्वच्छता अभियान .5 के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है।
जिसके तहत विगत वर्षों की भॉंति, इस वर्ष भी स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा -2025 के तहत ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ थीम के साथ स्वच्छता अभियान किया जाना है।
जिला अस्पताल में संपर्क कर समन्वय बनाते हुए आज सुबह 10 से 12बजे तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम को भवेश चौधरी, कमाण्डेंट 188 वाहिनीं, केरिपुबल, के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोण्डागॉंव स्थित जिला अस्पताल, कोण्डागॉंव एवं उसके आस-पास के इलाके में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन को निष्पादन करने हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व नीतीन्द्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा किया गया। तथा वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
कमाण्डेंट भवेश चौधरी द्वारा बताया गया कि शासन एवं विभाग के मापदण्डों को पूर्ण करने का यह एक सार्थक प्रयास है हमे दैनिक जीवन में भी अपने आस-पास एवं संबंधित व्यक्तियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करते रहना चाहिए। इस अभियान में 188 वी वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री अभिज्ञान कुमार, श्री दीपक सिंह उप कमाण्डेेंट, कमल सिंह मीना उप कमाण्डेंट एवं सभी जवानों द्वारा अभियान में भागीदारी निभाया गया।


