कोण्डागांव

कृषि केन्द्रों का निरीक्षण
13-Sep-2025 10:19 PM
कृषि केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 13 सितंबर। कोण्डागांव के निजी संस्था पूजा कन्स्ट्रक्शन, उन्नत कृषि बीज केन्द्र, सुहाने एग्रो इंडिया प्रालिमि कोण्डागांव एवं बड़ेकनेरा के गौतम कृषि केन्द्र, बघेल कृषि केन्द्र के संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

उप संचालक कृषि डीपी ताण्डे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोण्डागांव के उन्नत कृषि बीज केन्द्र, सुहाने एग्रो इंडिया प्रालिमि एवं बड़ेकनेरा के गौतम कृषि केन्द्र में जारी वैध प्रमाण पत्र के आधार पर उर्वरक विक्रय का व्यवसाय नहीं करना पाया गया तथा बोर्ड पर विक्रय दर, साप्ताहिक मासिक प्रतिवेदन नहीं देना, निर्धारित प्रपत्र-ड में कैश क्रेडिट मेमो जारी न करना, प्रपत्र-छ में संधारित न करना एवं पॉस मशीन एवं भौतिक स्कंध में अंतर पाया गया है। उपरोक्त नियमों के उल्लंघन पर संस्थाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

बड़े कनेरा केे बघेल कृषि केन्द्र निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपरोक्त संस्था का प्रोपराईटर विगत 05 से 08 माह से जेल में है। केन्द्र में अन्य व्यक्तियों के द्वारा संचालन करते पाये जाने पर संस्था को बंद कर दिया गया है एवं कार्यवाही जारी है।


अन्य पोस्ट