कोण्डागांव
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
13-Jul-2025 10:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 जुलाई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव में शनिवार को प्राचार्य रीबा जान के मार्गदर्शन में एन एस एस, गाइड एवं एनसीसी कैडेटस के द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत एक अनूठी पहल है, जो पर्यावरण संरक्षण और माता के प्रति सम्मान को एक साथ जोड़ती है।
इस अभियान में केवल प्रकृति का संरक्षण होगा, बल्कि लोगों के मन में माता के प्रति आभार व्यक्त करने का एक नया तरीका भी मिलेगा। पेड़ लगाना एक स्थाई विकास का प्रतीक है और यह हमारे आने वाली पीढिय़ों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस अभियान में फलदार एवं छायादार पौधे जैसे जामुन, आम, आंवला, अमरूद सोपति आदि का रोपण किया गया। उक्त कार्य के दौरान संस्था के कुसुम तिर्की, भारती पात्र, कनकलता नाग, चंद्रकला दीवान, हर्षा मरकाम एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे