कोण्डागांव

बारिश, किसान खेती में जुटे
26-Jun-2025 10:35 PM
बारिश, किसान खेती में जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

फरसगांव/विश्रामपुरी, 26 जून। कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर के सभी क्षेत्रों में इन दिनों किसान खेतों में खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अंचल में इन दिनों मौसम के बदलाव के कारण रूक-रूककर बारिश सुबह से ही हो रही है। सुबह-शाम किसान अपने खेतों में काम करते हुए देखा जा सकता है, इसी तरह ब्लॉक बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत हरवेल स्थित प्लाट पारा में कुछ किसान खेतों में अपने ट्रैक्टर से हल जोतते हुए नजर आए, मक्का भी लगाते हुए देखा गया।

 ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सुबह खुशी की लहर लेकर आई। इस बारिश ने धान की रोपनी के लिए अनुकूल मौसम तैयार किया है, जिससे किसानों में उत्साह है।

किसान समय रहते करें ये जरूरी काम

बारिश की पहली बूंदों के साथ ही किसान अपने खेतों की ओर चल पड़े हैं. सभी जगह ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों के साथ खेतों की जुताई का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। किसानों का मानना है कि यह बारिश धान की रोपनी के लिए सही समय लेकर आया है।

 हरवेल निवासी सहादेव नेताम का कहना है कि आज कल सभी खेती किसानी में लगे हुए हैं। इसी तरह ब्लॉक बड़ेराजपुर से लगे ग्राम हरवेल, बालेंगा, पिढ़ापाल गम्हरी धामनपुरी पिटीसपाल तितरवंड किबड़ा डिहीपारा, तराईबेड़ा  में भी किसान खेतों में काम करते हुए नजर आए।


अन्य पोस्ट