कोण्डागांव
कोण्डागांव, 22 जून। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहीकोंगा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ संस्था के प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक ऋषिदेव सिंह के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार के योगाचार्य अनिल बघेल, जयपाल नेताम द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्काउट मास्टर एवं व्यायाम शिक्षक ऋषिदेव सिंह ने स्वस्थ शरीर के लिए योग का नियमित अभ्यास करने एवं ‘एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य ’ थीम को साकार करने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम ’ लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि योग श्वास- प्रश्वास की क्रिया है, स्वच्छ श्वास के लिए पर्यावरण में वायु का संतुलन आवश्यक है जिसे बनाएं रखने के लिए वृक्षारोपण करना हमारा दायित्व है।
इस आयोजन में प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी, अमलेश बारले, फार्मासिस्ट बी.एल.चंदेल, पीटीएस ईश्वर सिंह नेताम, संतोषी सर्पराज, कमलेश्वर कुमेटी, शशि मंडावी, योगेश्वर सिन्हा, हेमलाल देशमुख, रश्मि गिरी गोस्वामी, दशरथ लाल ध्रुव, वर्षा मंडावी, ऋषिदेव सिंह रितु वर्मा, भारती शर्मा, दिनेश प्रजापति, सपना रंगारी, किरण वर्मा, ओम प्रकाश सेठिया, शुभम निषाद, दिव्या वर्मा, कृतिका उत्पल, जूही पांडे, प्राची यादव, निधि मांडवी, अनीता चंद्राकर, प्रर्कश राव, दीप्ति साहू, मुस्कान स्वाई, विजय मेश्राम, हिमांशु गुप्ता, प्रीत कौर, अमृता भारद्वाज, प्रियंका बघेल, जसवंत ठाकुर, पूजा हुमने, चंद्र प्रकाश कश्यप, विद्या माझी, नितिन रामटेक साथ-साथ स्काउट, गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक और अन्य छात्र छात्राएं सहित कई पालक भी उपस्थित रहे।


