कोण्डागांव

कांग्रेसियों ने अस्पताल में फल वितरण कर मनाया राहुल का जन्मदिन
19-Jun-2025 10:25 PM
कांग्रेसियों ने अस्पताल में फल वितरण कर मनाया राहुल का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 19 जून। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने देश भर में उत्साह के साथ मनाया। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कांग्रेसी कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंच भर्ती मरीज एवं परिजनों को फल बिस्किट वितरण कर 55 वां जन्मदिन मनाया।

इस दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, महामंत्री रितेश पटेल, गीतेश गाँधी, सकुर खान,शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा,शहर महिला अध्यक्ष हेमा देवांगन,नरेन्द्र देवांगन,मंशा बघेल, सन्नी चोपड़ा, नंदू दीवान, देवेंद्र कोर्राम, प्रीति भदौरिया, अनीता गन्नू पोयाम, सुनील रायकवार, कमलेश दुबे,कामदेव कोर्राम, गीतेश बघेल सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट