कोण्डागांव

गुम युवती को पुलिस ने ढूंढा
12-Jun-2025 9:59 PM
गुम युवती को पुलिस ने ढूंढा

कोण्डागांव, 12 जून। थाना विश्रामपुरी में ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसान दस्तयाब किया गया। विश्रामपुरी पुलिस की सहयोगात्मक कार्य से गुम इंसान को पाकर परिजनों ने धन्यवाद दिया।

 पुलिस के अनुसार 5 नवंबर24  को प्रार्थी सरादु राम यादव निवासी ग्राम हात्मा ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर इसकी लडक़ी सगुना यादव ने 16/11/2023 को अंडा फैक्ट्री में काम करूंगी बोलकर घर से निकाल कर चली गई थी, जो वापस घर नहीं आने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में गुम इंसान क्रमांक 26/ 2024 दिनांक 5.11.2024 को कायम कर जांच पता तलाश में लिया गया। गुम इंसान महिला होने से लगातार पता तलाश किया जा रहा था।

गुम इंसान सगुना यादव का पता ग्राम बडग़ांव के निवासी लखनलाल विश्वकर्मा बडग़ांव चौकी भैया थाना राजादेवरी जिला बलौदा बाजार होना एवं लखनलाल के साथ शादी करना उसी के साथ जीवन यापन करना बताने पर गुम इंसान के पिता प्रार्थी सरादु यादव भी उनके बाद से सहमत होने से 9 जून  को गवाहों के समक्ष पाकर कर विश्रामपुरी पुलिस के सहयोगात्मक एवं सराहनीय कार्य से गुम इंसान को पाकर खुशी से विश्रामपुरी पुलिस को  धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट