कोण्डागांव

कोंडागांव, 10 जून।फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत गुम युवती को दस्तयाब किया। वह 5 माह पूर्व घर से बिना बताये लापता हुई थी। फरसगांव पुलिस की सहयोगात्मक कार्य से परिजन ने धन्यवाद दिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रसाद सलाम नाचनडिही बड़ेठेमली ने 9 जनवरी 25 को थाना आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी की लडक़ी नरसो सलाम (18 वर्ष) एक जनवरी को घर से बिना बताये निकली थी। जो शाम रात तक वापस घर नहीं आने से आस पास एवं परिजनों के यहाँ पता तलाश किया गया। कहीं नहीं मिलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान 9 जनवरी को कायम कर पता तलाश में लिया गया।
पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में लगातार हर संभव तलाश की जा रही थी।
तलाश के दौरान गुम लडक़ी की सूचना ग्राम करप सरईटोलापारा थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर क्षेत्र में मिलने पर ग्राम करप सरईटोलापारा जाकर गुम इंसान कुमारी नरसो सलाम को पूछताछ करने पर बतायी कि अपने मनपंसद के लडक़ा सुरेश कुमार नेताम निवासी करप सरईटोलापारा थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर के घर में जाकर उसके साथ सामाजिक रीति रिवाज से शादी करना और साथ में रहना बतायी।
दस्तयाब बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। फरसगांव पुलिस के सहयोगात्मक एवं सराहनीय कार्य से परिजन गुम इंसान को अपने बीच पाकर खुशी से थाना फरसगांव पुलिस को धन्यवाद दिये।