कोण्डागांव

आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया
09-Jun-2025 9:49 PM
आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया

कोण्डागांव, 9 जून। रविवार की शाम  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोंडागांव नगर कार्यवाह हितेश मिश्रा के नेतृत्व में मैत्री बाग विकास नगर कोंडागांव में एकत्रित होकर हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पूजा पाठ व उद्बोधन का कार्यक्रम आयोजित कर मनाया।

भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम उद्बोधन में  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शुरुआत पर प्रकाश डाल कर वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।  सामाजिक संगठन, पर्यावरण बचाने, संस्कृति को बचाने एवं राष्ट्रीय संघ सेवक के बारे में चर्चा करते विवेकानंद आदि महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ध्वज की प्रार्थना कर कार्यक्रम को समापन किया गया।

 प्रमुख रूप से नगर संघ संचालक जगदीश देवांगन, नगर सह संचालक पदम मांडवी, नगर कार्यवाह लोकचंद जैन, सह नगर कार्यवाह अतुल ठाकुर, मुख्य वक्ता रोहित कोड़ोंपी, नगर सचिव मंगनं मांडवी, नियुद्ध संचालक लक्ष्मीनाथ नेताम, नगर सदस्य सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट