कोण्डागांव

कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा, बीईओ-डीईओ कार्यालय का होगा घेराव
08-Jun-2025 9:30 PM
 कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा, बीईओ-डीईओ कार्यालय का होगा घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 8 जून। शनिवार को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में आहुत की गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में जिले के केशकाल ब्लॉक माकड़ी ब्लॉक में 10 जून मंगलवार एवं कोंडागांव ब्लॉक फरसगांव ब्लॉक विश्रामपुरी ब्लॉक में 11 जून बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों के नेतृत्व मे किया जाएगा, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 18 जून बुधवार को कांग्रेस भवन कोंडागांव में एकत्रित होकर बजरंगबली से आशीर्वाद लेकर शिक्षा न्याय यात्रा निकाल रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंच जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिन स्कूलों को सरकार बंद कर रही है, उन सभी स्कूलों में पालकों के साथ प्रदर्शन किया जाना है। भाजपा सरकार द्वारा शराब दुकान खोली जा रही है, स्कूल बंद किया जा रहा है। सरकार नहीं चाहती कि बस्तर के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े।

आगे बताया कि भाजपा का आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर सिर्फ वाहवाही लूटने का मकसद है। आदिवासियों से कोई लेना देना नहीं है समाचार पत्र के माध्यम से पढऩे को मिला है जिले के एकलव्य स्कूल में 54 विद्यार्थियों में से केवल 02 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, कारण शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। ऐसी स्थिति में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी शिक्षा नीति का पुरजोर विरोध करती है हमारी लड़ाई जनहित में जारी रहेगी।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रितेश पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन संजय करन नंदू दीवान योगेंद्र राठौर ब्रिज सोढ़ी लखमू कोर्राम जनपद सदस्य रामनाथ नाग बुधराम कश्यप देवेंद्र कोर्राम निमेंद्र दीवान गुणमती नायक नीलू देवांगन प्रीति भदौरिया श्याम सिँह गनू पोयाम योगेंद्र पोयाम सुनील रैकवार रूपेश गोस्वामी रविन्द्र दीवान बिन्दा चन्द्रवंशी सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट