कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 8 जून। फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत् एक ही दिन में 2 गुम महिलाओं को ढूंढकर परिजनों को सौंपा। गुम महिलायें 2 दिन पूर्व घर से बिना बताये लापता हुई थीं। फरसगांव पुलिस की सहयोगात्मक कार्य से गुम महिलाओं को पाकर परिजनों ने धन्यवाद दिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी दिपेश सलाम बरकई ने 6 जून को थाना आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी शांति सलाम 4 जून को घर से बिना बताये निकली थी, जो शाम रात तक वापस घर नहीं आने से आस पास एवं परिजनों के यहां पता तलाश किया गया। कहीं नहीं मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान 6 जून को कायम कर पता तलाश में लिया गया।
प्रार्थी भुनेश मरकाम बकरई ने 6 जून को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी शिवबती मरकाम 4 जून को घर से बिना बताये निकली थी। जो शाम रात तक वापस घर नहीं आने से आस पास एवं परिजनों के यहाँ पता तलाश किया गया। कहीं नहीं मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान 6 जून को कायम कर पता तलाश में लिया गया।
गुम इंसान दोनों महिला होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम दोनों महिला की पतासाजी थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में लगातार की जा रही थी। पता तलाश के दौरान दोनों गुम महिला की सूचना ग्राम जैतपुरी थाना सिहावा जिला धमतरी क्षेत्र में मिलने पर ग्राम जैतपुरी जाकर दोनों गुम इंसान शांति सलाम, शिवबती मरकाम को दस्तयाब बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
फरसगांव पुलिस के सहयोगात्मक एवं सराहनीय कार्य से परिजन गुम इंसान को अपने बीच पाकर खुशी से थाना फरसगांव पुलिस को धन्यवाद दिये।