कोण्डागांव

एक पेड़ मां के नाम रोपित कर मना पर्यावरण दिवस
05-Jun-2025 9:47 PM
एक पेड़ मां के नाम रोपित कर मना पर्यावरण दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 5 जून। कोण्डागांव वन विभाग के तत्वावधान में नगर वन कोपाबेड़ा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, वन मंडलाधिकारी चूड़ामनी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम के भाव को चरितार्थ करते हुए स्वहस्तों से पौधे लगाए और आमजन को हरियाली का महत्व समझाया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रेरित करना था। पौधारोपण के उपरांत विधायक, कलेक्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में आमजन तक पौधे पहुंचाए जा सकें।


अन्य पोस्ट