कोण्डागांव
महिला को सांप ने काटा, भर्ती
04-Jun-2025 10:44 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 4 जून। भीरागांव में घर में कपड़ा सूखा रही महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
कोंडागांव जिले की भीरागांव स्कूलपारा निवासी ममता देवांगन पति हरीश कुमार को मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उस समय जहरीले करैत सांप ने डस लिया, जब वह घर के आंगन में कपड़े सूखा रही थीं।
जानकारी के अनुसार, कपड़े सुखाने के दौरान अचानक करैत सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिवारजनों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उन्हें बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लगभग 11.30 बजे उनका इलाज शुरू हो गया।
डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी स्थिति अभी नियंत्रण में है और इलाज जारी है।
गांव में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं विशेषज्ञों ने बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे