कोण्डागांव

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: राज्यपाल ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधरोपण
27-May-2025 10:01 PM
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: राज्यपाल ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधरोपण

 कोंडागांव, 27 मई। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने कोंडागांव जिला के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मौलश्री के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय. अक्षय कुमार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट