कोण्डागांव

कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने 77.72 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
24-May-2025 10:52 PM
कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने 77.72 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कोंडागांव, 24 मई। कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने शुक्रवार को 77.72 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यारंभ किया। यह कार्यक्रम दहीकोंगा, जोबा और सुकुरपाल जैसे ग्रामीण इलाकों में आयोजित किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ कार्यों की शुरुआत की गई।

 भूमिपूजन के अंतर्गत दहीकोंगा गांव में 18.54 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण, वहीं 9.23 लाख रुपए की लागत से सीसी सडक़ निर्माण का कार्य शामिल है। जोबा गांव में 14.6 लाख रुपए की लागत से सीसी सडक़, 15.45 लाख की लागत से शेड निर्माण और 5 लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण किया जाएगा। सुकुरपाल गांव में 8.44 लाख रुपए की लागत से सीसी सडक़ और 7 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। विधायक लता उसेंडी ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं के समाधान और सामाजिक संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ये विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू कर हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।


अन्य पोस्ट