कोण्डागांव
मुर्गा बाजार के पास झील में मिली लाश
18-May-2025 10:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 18 मई। जिला मुख्यालय अंतर्गत स्थानीय मुर्गा बाजार के पास झील में रविवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश पाई गई है। लाश मिलने की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल छा गया है।
सूत्रों के मुताबिक आज शाम लगभग 4.30 बजे मुर्गा बाजार गए कुछ लोगों ने इस लाश को देखा, जिसके बाद घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे गई है।
मृतक हरे रंग की शर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ है।फिलहाल मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे